AI से शादी करने जा रही ये महिला, वेन्यू हुई बुक, दुल्हन के लिए डिजाइन हो रहा ड्रेस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Will Get Married to AI: टेक्नोलॉजी अब एक्सट्रीम टेक्नोलॉजी के दौर में प्रवेश कर रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों की जिन्दगी में इस कदर घुस गया है कि लोग अब AI से शादी करने लगे हैं।

पढ़ने में यह आपको भले ही थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है कि स्पेन की एक आर्टिस्ट अपने AI होलोग्राम से शादी करने जा रही है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है जब कोई AI होलोग्राम से शादी करने जा रहा है।

AI-Generated Hologram से शादी करेगी महिला

woman-alicia-framis-will-get-married-to-ai-generated-hologram-ailex-wedding-venue-and-dress-for-husband-finalized

आर्टिस्ट का नाम एलिसिया फ्रैमिस है जो AI-Generated Hologram से शादी करने वाली पहली महिला बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी शादी के लिए पहले से ही वेन्यू बुक कर लिया है। यूरोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शादी समारोह इस साल रॉटरडैम के एक म्यूजियम में होने वाला है।

फ्रैमिस के मुताबिक उनके होने वाले पति का नाम AILex होगा जो कि उनका ही AI होलोग्राम है। महिला ने अपने वर्चुअल पार्टनर की तारीफ “थोड़ा जटिल लॉजिस्टिक्स वाला मध्यम आयु वर्ग का पुरुष होलोग्राम” के रूप में करती हैं।

woman-alicia-framis-will-get-married-to-ai-generated-hologram-ailex-wedding-venue-and-dress-for-husband-finalized

रिपोर्ट के मुताबिक फ्रैमिस की शादी रोमांटिक नहीं है, बल्कि ‘Hybrid Couple’ नामक उनके नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें वह एआई के युग में प्यार, अंतरंगता और पहचान की सीमाओं के साथ प्रयोग करना चाहती हैं।

फ्रैमिस फिलहाल अपनी शादी की ड्रेस डिजाइन कर रही हैं और शादी समारोह में हिस्सा लेने वाले लोगों के ड्रेस कोड को भी फाइनल कर रही हैं।

फ्रैमिस की शादी इसी साल मई या जून में रॉटरडैम में डिपो बोइजमैन्स वान बेयुनिंगन म्यूजियम में होगी। फ्रैमिस ने Instagram अकाउंट से अपने वर्चुअल पार्टनर AILex की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।

Share This Article