झारखंड में नक्सलियों ने लगाया लैंडमाइंस, विस्फोट में पत्ता तोड़ने गई महिला की मौत, कुछ लैंडमाइंस हुए बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा लातेहार: गारू थाना क्षेत्र पंडरा गांव के निकट स्थित जंगल में शनिवार को नक्सलियों के द्वारा लगाए गए लैंडमाइंस विस्फोट में पंडरा गांव निवासी सांझा देवी (40) की मौत हो गई।

वहीं एक अन्य महिला घायल हो गई। बताया जाता है कि गांव की 7 महिलाएं जंगल में पत्ता तोड़ने गई थी। इसी दौरान अचानक लैंडमाइंस विस्फोट हो गया।

इसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी जा रही है।

पुलिस के वरीय अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है।

मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस जंगल में सर्च अभियान भी चला रही है, जिसमें कुछ लैंडमाइंस भी बरामद हुए हैं।

Share This Article