दुमका में दो मंजिला मकान में मरम्मत कर रहे मजदूर गिरने से हुआ घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दो मंजिला मकान से गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के नयापाड़ा में शनिवार को करीब चार बजे शाम को घटी। घायल मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला बबुन शेख है।

जानकारी के अनुसार नयापाड़ा निवासी राहुल सिंह के घर की मरम्मति के कार्य में मजदूर लगा था। जहां छज्जे में काम करने के दौरान किसी प्रकार पैर फिसला और वह बिजली के तार से टकराते हुए जमीन पर गिर पड़ा।

गनीमत रही कि उस समय बिजली कटी थी, जिसके कारण करंट के चपेट में आने से बच गया। मजदूर बबुन शेख तार से टकराते हुए जमीन पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मजदूर के सर में गंभीर चोट आयी है। सहयोगी मजदूर की मदद से घायल अवस्था में बबुन शेख को फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाजरत करवाया गया।

Share This Article