देवघर में साइबर अपराध को रोकने के लिए शुरू होगी कार्यशाला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले में बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में विशेष कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रज्ञा केंद्र, साइबर कैफे व सिमकार्ड बेचने वाले प्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें जागरूक और सतर्क किया जा सके।

मौके पर उपस्थित साइबर डीएसपी सुमित ने साइबर अपराध से बचने के तरीकों और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया।

साथ ही उन्होंने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को इस दिशा में पारदर्शिता के साथ कार्य करने की बात कही है।

उन्होंने प्रज्ञा केंद्र संचालकों की साइबर क्राइम में भूमिका और इसपर की जाने वाली कार्रवाई से भी सभी को अवगत कराया।

Share This Article