अमेरिकी तेज गेंदबाज तारा नॉरिस यूपी वारियर्स से मुंबई इंडियन्स में शामिल

अमेरिकी तेज गेंदबाज तारा नॉरिस यूपी वारियर्स से मुंबई इंडियन्स में शामिल, 10 लाख रुपये में हुआ डब्ल्यूपीएल का नया ट्रेड सौदा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस अगले साल होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलेंगी। उन्हें यूपी वारियर्स के साथ सफल ‘ट्रेड’ सौदे के बाद मुंबई की टीम में शामिल किया गया है।

नॉरिस को वारियर्स ने 2026 सत्र से पहले 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। डब्ल्यूपीएल ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह 28 वर्षीय तेज गेंदबाज इसी राशि पर मुंबई इंडियन्स से जुड़ेंगी।

डब्ल्यूपीएल ने कहा, ‘‘नॉरिस 10 लाख रुपये की मौजूदा राशि पर मुंबई इंडियन्स से जुड़ेंगी।’’

नॉरिस ने डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाली एसोसिएट देश की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था।

उन्होंने पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था और डब्ल्यूपीएल में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी थीं।

नॉरिस ने अमेरिका की ओर से अब तक पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 17 महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2021 में अमेरिकी टीम के लिए पदार्पण किया था।

महिला प्रीमियर लीग का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।