‘I.N,D.I.A’ गठबंधन की प्रत्याशी के रूप में 6 मई को नॉमिनेशन कर सकती हैं यशस्विनी सहाय

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Yashaswini Sahay: 6 मई को रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से ‘INDIA’ गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) नामांकन कर सकती हैं। इसके लिए पार्टी और गठबंधन के स्तर से आवश्यक तैयारी की जा रही है।

इस बीच उन्होंने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahay) और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इसके तहत वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं।

वे मूल रूप से झारखंड के पलामू (Palamu) जिले के तरहसी अंचल की रहने वाली हैं। इसलिए, पलामू जिले से भी इनके परिवार के चाहने वाले समर्थक और पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता नामांकन के लिए Ranchi पहुंचना शुरू कर चुके हैं।

Share This Article