अधेड़ को खुदकुशी के लिए उकसाने के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suicide : राजधानी रांची में Lower Bazaar थाना क्षेत्र की आजाद बस्ती हामिद स्ट्रीट निवासी मो फिरोज अख्तर (56 वर्ष) को आत्माहत्या (Suicide) के लिए उकसाने के आरोप में Lower Bazaar Police ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है। यह केस मो इमरोज की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

मी फिरोज अख्तर की आत्महत्या के लिए उकसाने और दबाव देने का आरोप मृतक के बड़े पुत्र और बहू पर लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार मी फिरोज अख्तर ने 13 अप्रैल 2024 की

सुबह घर में रखी बैट्री का पानी और चूहा मारने की दवा खा ली थी। इस कारण उन्हें इलाज के लिए RIMS में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, शिकायतकर्ता के अनुसार मृतक का बड़ा पुत्र अपनी पत्नी के साथ मिलकर हमेशा पिता के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर लड़ाई- झगड़ा करते थे।

इस कारण मो फिरोज अख्तर हमेशा परेशान रहते थे। इसे लेकर फिरोज ने खुदकुशी से पहले Suicide Note भी लिखा था।

Share This Article