महंगाई चरम पर, शिक्षित युवाओं के पास नौकरी नहीं, यशस्विनी सहाय ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Yashaswini Sahay: रांची लोकसभा क्षेत्र (Ranchi Lok Sabha constituency) से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) ने कहा है कि आज महिलाओं के पास सुरक्षा नहीं है।

युवाओं के पास नौकरी नहीं है, लेकिन, अब लोगों को दिख रहा है सच क्या है। जनता त्रस्त है, शिक्षित युवाओं के पास नौकरी नहीं है। महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। कम से कम पैसा घर आ रहा है। महंगाई आसमान छू रही है।

मोदी जी ने Marketing तो अच्छी की थी, बातें बहुत बड़ी-बड़ी की गई थीं, लेकिन Product वैसा नहीं दे पाए।

Yashaswini ने कहा, रांची की बात करें तो झारखंड राज्य बने हुए 24 साल हो गए हैं। 18 साल तक यहां BJP का शासन था। इन सालों में रांची का जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ।

अगर मैं सांसद बनती हूं तो मैं पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करूंगी। एक ब्रिज बनूंगी, तभी जाकर रांची का विकास हो पाएगा।

Share This Article