Latest NewsUncategorizedयोगी सरकार ने एक और रेलवे स्टेशन का बदला नाम, अब इस...

योगी सरकार ने एक और रेलवे स्टेशन का बदला नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे जंक्शन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक और बड़ा ऐलान किया है। अब फैजाबाद रेलवे जंक्शन अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले योगी सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैण्डल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है। इसके बाद ट्विटर पर लोग बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अलीगढ़ जिले का नाम बदले की मांग भी उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैण्डल से किये गये ट्वीट पर धर्मेन्द्र सिंह, लक्ष्मी सोनकर जैसे लोग लिख रहे हैं कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। वहीं संतोष के मिश्रा लिखते हैं कि अलीगढ़ का नाम भी बदला जाए।

वह मुख्यमंत्री योगी को याद दिलाते हुए लिखते हैं कि आपने पहले भी अलीगढ़ का नाम बदलने को कहा था। अब समय आ गया है। अलीगढ़ का नाम भी बदला जाए।

मालूम हो कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किये जाने की मांग पहले से ही उठ रही है। इसके पहले योगी सरकार में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...