झारखंड

झारखंड में corona के मिले 52 पॉजिटिव केस

रांची: Corona in Jharkhand (झारखंड में कोरोना) के 52 Postive Case  मिले हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में 18 केस एक्टिव है।

मंगलवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में Corona के दो नए मरीज मिले हैं। Health Department  के अनुसार कोडरमा से एक और पलामू से एक मरीज मिले है।

राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत

राज्य में कुल  Corona Patients की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,541 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 54 हजार, 883 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 52 Active Case है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 158 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker