दुनिया के 15 देश हिंदू राष्ट्र घोषित होने की तैयारी में: स्वामी निश्चलानंद

News Alert

नागौर: पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (Swami Nischalananda Saraswati) ने कहा कि देश में अब लोग Gyanvapi की क्या बात करते हैं, हम तो मक्का तक पहुंच गए हैं, वहां भी मक्केश्वर महादेव हैं।

भारत हिंदू राष्ट्र है, लेकिन अगर सरकार इसे हिंदू राष्ट्र घोषित करती है तो नेपाल, मॉरिशस समेत दुनिया के 15 देश हिंदू राष्ट्र घोषित (Hindu Rashtra Declared) होने की तैयारी में हैं।

पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रविवार को हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी (Hindu Rashtra Seminar) को संबोधित कर रहे थे। शंकराचार्य ने कहा कि दुनिया के 15 देश हिंदू राष्ट्र बनने की तैयारी में हैं, वे सिर्फ भारत के रुख का इंतजार कर रहे हैं।

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पुरी के श्रीगोवर्धनमठ के 145वें शंकराचार्य हैं

युवाओं पर पश्चिमी संस्कृति (Western culture) के अवसर पर शंकराचार्य ने कहा कि मैं भी दिल्ली में पढ़ा हूं, लेकिन पाश्चात्य संस्कृति अपने पर हावी नहीं होने दी।

लंपी बीमारी पर चिंता जताते हुए शंकराचार्य ने कहा कि मानव जीवन के लिए गाय बेहद उपयोगी है। गौ-रक्षा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। गोवंश की हत्या पूरी संस्कृति की हत्या है।

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पुरी के श्रीगोवर्धनमठ के 145वें शंकराचार्य हैं। मठ के 144वें शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी निरंजनदेव (Shankaracharya Jagatguru Swami Niranjan Dev) तीर्थ महाराज ने स्वामी स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को अपना उत्तराधिकारी मानकर 9 फरवरी 1992 को इस पद पर आसीन किया था।

x