चाईबासा में 5-5 किलो के 2 IED बरामद

दोनों IED को सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: जिले के गोईलकेरा थाना (Goilkera Police Station) क्षेत्र अंतर्गत मारादिरी गांव से कुईड़ा के बीच जंगली पहाड़ी क्षेत्र से पुलिस ने 5-5 किलो के दो IED बम बरामद किया है।

इलाके में सर्च अभियान जारी

SP आशुतोष शेखर ने रविवार को बताया कि गत 27 जून से एक अभियान टोन्टो थाना (Tonto Police Station) क्षेत्र के तुम्बाहाका, अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र और गोईलकेरा थाना के कुईड़ा एवं मारादिरी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में रविवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए दो IED बम बरामद किया गया। दोनों IED को सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज कर दिया। इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Share This Article