रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का आगाज, DGP तदाशा मिश्रा ने किया उद्घाटन

रांची में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का शुभारंभ डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया। चार दिवसीय आयोजन में पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता और अनुसंधान कौशल परखा जाएगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। झारखंड पुलिस की कार्यक्षमता को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और अपराध अनुसंधान को अधिक सटीक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन डोरंडा स्थित जैप-1 के परेड ग्राउंड में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन झारखण्ड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने किया। इस मौके पर एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह पुलिस ड्यूटी मीट 27 से 30 नवंबर तक चलेगा। इस आयोजन के माध्यम से पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता, अपराध अनुसंधान की क्षमता और आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से जांच करने के कौशल को परखा और निखारा जाएगा। इसमें पुलिस की पेशेवर दक्षता और अनुसंधान क्षमता को बेहतर बनाने पर विशेष जोर रहेगा।

 

Also read:पत्रकार अभिषेक भारती को हिरासत में यातना देने का आरोप, हाईकोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्वतः संज्ञान लें : बाबूलाल मरांडी

Share This Article