झारखंड में नशा के खिलाफ चलाए गए अभियान में अब तक 233 गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में अपराध को रोकने के लिए राज्य में नशा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है।

झारखंड पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि एक नवंबर से अबतक तक नशा के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में राज्य से 233 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

राज्य के 24 जिले से एक लाख 35 हजार 415 किलो जावा महुआ जब्त किया गया है।

जबकि 20567 लीटर देशी शराब जब्त किया गया है। वहीं 4318 अंग्रेजी शराब की बोतल और 25 85 किलोग्राम डोडा, अफीम 162.58 किलो,27.37 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

इसके अलावा 56 हजार नगद बरामद किया गया हैं।

इस दौरान 43 बोतल कोरेक्स सिरप, 10330 पीस गुटखा, एक कार, एक बोलेरो, एक ट्रक, 2420 लीटर स्प्रिट, 25 बाइक और 13 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया हैं। इसके अलावा 123 अवैध शराब अड्डों को ध्वस्त किया गया है।

सबसे ज्यादा गिरफ्तारी हजारीबाग जिले में

अवैध शराब और नशे के कारोबारियों में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी झारखंड के हजारीबाग जिले से हुई है।

हजारीबाग जिले से 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं धनबाद से 18, चतरा से 23, देवघर से 11, खूंटी से 17, सरायकेला से 19, रांची से 5, गढ़वा से 13, चाईबासा से 4, गुमला से 14, दुमका से 1,सिमडेगा से 1, जमशेदपुर से1, पलामू से 1, जामताड़ा से 2, रामगढ़ से 6, लातेहार से 2, कोडरमा से 6, पाकुड़ से तीन और साहिबगंज से दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

Share This Article