झारखंड

बोकारो में पारिवारिक विवाद में 30 साल की महिला ने कर लिया सुसाइड, पति था घर से बाहर

बोकारो: पारिवारिक विवाद (Family Dispute) के कारण तनाव में आकर बोकारो (Bokaro) जिले के चास थाना (Chas Thana) क्षेत्र के न्यू कैलाश विहार कॉलोनी में एक 30 साल की महिला पूजा पांडेय ने सुसाइड (Suicide) कर लिया।

बताया जाता है कि घटना के समय पति सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) सर्वेश्वर कुमार पांडेय दुकान से सामान लेने के लिए गया था।

लौटने पर घर का दरवाजा बंद पाया। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ने पर देखा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।

सर्वेश्वर ने बताया कि उसका विवाह लगभग नौ वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल (East West Bengal) के बांकुड़ा निवासी पूजा से हुआ था।

विवाह के बाद से ही पत्नी ससुराल में सास-ससुर के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस बात को लेकर घर में अक्सर झंझट होता था। विवाद से तंग आकर वह चास में किराए के मकान रहने लगा।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। जानकारी मिलने पर मायके वाले पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा (Bankura) से चास के लिए निकल चुके हैं।

पुलिस मृतका के घर वालों के आने का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद ही पुलिस आगे की करवाई शुरू करेगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker