झारखंड में इस बार लोस चुनाव में भाग लेंगे 37 निबंधित गैर मान्यता प्राप्त दल,ECI ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Election Jharkhand : इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया (ECI) ने एक सूची जारी कर यह जानकारी दी है कि झारखंड (Jharkhand) से 37 निबंधित गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियां (Unrecognized Parties) इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में शिरकत करेंगी।

ऐसी पार्टियों की सूची

ऐसे दलों में आम आवाम विकास मोर्चा, आपका हमारा पार्टी, अबुआ झारखंड पार्टी, अखिल भारतीय झारखंड पार्टी, बहुजन सदान मोरचा, भारत विकास मोरचा, भारतीय आजाद सेना, भारतीय जनजागरण गांधीवादी पार्टी, भारतीय जनमुक्ति पार्टी, भारतीय जनतंत्र मोरचा, भारतीय मानवता निर्माण पार्टी, हिंदुस्तान पीपुल्स पार्टी, हिंदुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक, हम किसान पार्टी, जन साधारण पार्टी, झारखंड आजाद पार्टी, झारखंड दिशोम पार्टी, झारखंड जन क्रांति मोरचा, झारखंड जनाधिकार पार्टी, झारखंड की क्रांतिकारी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोरचा उलगुलान, झारखंड पार्टी, झारखंड पार्टी सेक्युलर, झारखंड पीपुल्स पार्टी, झारखंड विकास दल, जोहार पार्टी, लोक जन विकास मोरचा, मानव मुक्ति मोरचा, नवजवान संघर्ष मोरचा, नवयुग प्रगतिशील मोरचा, राष्ट्रीय देशज पार्टी, राष्ट्रीय जयहिंद पार्टी, राष्ट्रीय जनक्रांति मोरचा, राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी, राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी, राष्ट्रीय सेंगल पार्टी व सदान विकास पार्टी शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने बहुजन शक्ति, झारखंड जन मोरचा, झारखंड जनाधिकार मंच व झारखंड वनांचल कांग्रेस को डिलिस्टेड किया है। एक अन्य पार्टी मोओसिस्ट को-ऑर्डिनेशन को निष्क्रिय भी घोषित किया गया है।

Share This Article