बोकारो में महिला थानेदार पर हमला करने के मामले में 4 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: Sector 3-E Bokaro (सेक्टर 3-ई बोकारो) में दो पक्षों में हुए विवाद (Dispute Between Two Parties) काे सुलझाने गईं सिटी थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े पर महिलाओं ने हमला कर दिया। इसमें महिला थानेदार का हाथ टूट गया है।

थानेदार के साथ गए दल में महिला जवान नहीं थी, इसलिए पुलिस हमलावर महिलाओं को रोक नहीं पाई और वे थाना प्रभारी पर ताबड़ताेड़ वार करती रहीं।

महिला पुलिस (Women Police) के आने पर हमलावर भागे। हमला करने वाली 4 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें गीता देवी, पुष्पा देवी, अंजली उर्फ ज्योति, मीरा कुमारी, राजू कुमार और राहुल रंजन उर्फ रवि शामिल हैं।

थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने बताया कि Sector 3-E Quarter No. 566 के केबी महतो ने BSL के मेंटेनेंस विभाग में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की थी।

काम रोकने से मना किया तो गीता देवी उलझ गईं

BSL ने मरम्मत के लिए मजदूर भेजा था, लेकिन Quarter No. 559 की गीता देवी ने काम रोक दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षाें में मारपीट हुई थी।

शिकायत मिलने पर मौके पर गई थी। मैंने काम रोकने से मना किया तो गीता देवी उलझ गईं। यह कहते हुए बहस करने लगीं कि मैं दूसरे पक्ष के साथ मिलकर उनकी बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार (Indecent Behavior) करवा रही हूं। बात बढ़ने पर गीता देवी सहित अन्य महिलाएं मेरे साथ मारपीट करने लगीं।

इस दौरान आरोपी भी आ गए और थाना प्रभारी का हाथ मरोड़कर तोड़ दिया। इधर, गिरफ्तार महिलाओं (Women) ने कहा कि उन्होंने मारपीट नहीं की है। उन लोगों को फंसाया गया है।

Share This Article