झारखंड में कोरोना के 620 एक्टिव मरीज़, अब भी रांची में सबसे अधिक पॉजिटिव

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसी बीच राहत की बात है कि संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से भी कम हो गयी है।

बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 86 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 62 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 620 मामलों में सबसे अधिक 219 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,13 हजार, 197 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, 11 हजार, 372 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में राजधानी रांची में सबसे अधिक 21 कोरोना के नए केस मिले हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 21, बोकारो से पांच, चतरा से नौ, देवघर से एक, धनबाद से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो,गढ़वा से एक, गिरिडीह से दो, हजारीबाग से छह, कोडरमा से एक, लातेहार से छह, लोहरदगा से एक और रामगढ़ से दो मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 110 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, आठ लाख, 28 हजार, 331 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 620 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 28 हजार, 175 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Share This Article