बोकारो में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में मातम

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरगड्डा गांव में एक घर से पति, पत्नी और बेटे का शव मिला। तीनों के मुंह से झाग निकला था।

ऐसे में आशंका है कि तीनों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। एक साथ एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

शूकर धोबी (55) सीसीएल गोविंदपुर में कार्यरत था। उसकी पत्नी गौरी देवी (40) और बेटा 14 साल का था।

जानकारी के अनुसार उसके परिवार के लोग जब सुबह बाहर नहीं निकले तो पहली पत्नी के बेटे राजू रजक ने घर पर जाकर दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं मिला तो ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया।

ग्रामीण अंदर गए तो देखा कि सुकर धोबी खटिया पर और उसकी पत्नी, बेटा जमीन पर मृत पड़े हैं। ग्रामीणों ने तुरंत नावाडीह पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई।

एसआई मनीष कुमार ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता चलेगा। घर को सील कर दिया गया है।

Share This Article