झारखंड : दारोगा पर हमला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: एक दारोगा पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक सिंह है। अभिषेक सिदगोड़ा चांपिया कॉलोनी के रहनेवाले हैं।

बताया जा रहा है कि बिष्टुपुर थाना के दारोगा हीरालाल कुमार ने अभिषेक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में हीरालाल कुमार ने कहा है कि बिष्टुपुर थाना से जुड़े एक काम के लिए वह सिदगोड़ा गये थे।

उसी बीच अवध टावर के पास रॉन्ग साइड से आ रही एक टाटा सूमो से वह दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे।

दारोगा हीरालाल कुमार ने बताया कि उन्होंने उस गाड़ीवाले से रॉन्ग साइड से आने की वजह पूछी, तो वह उनसे उलझ पड़ा। उस गाड़ीवाले का नाम अभिषेक सिंह है।

हीरालाल ने बताया कि बहस के दौरान अभिषेक ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गये।

इस घटना के बाद दारोगा हीरालाल ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। उनके बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभिषेक पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article