Homeकरियररांची की अदिति को Google ने दिया जॉब ऑफर, सालाना पैकेज 60...

रांची की अदिति को Google ने दिया जॉब ऑफर, सालाना पैकेज 60 लाख रुपये

Published on

spot_img

रांची: रांची के हटिया की रहनेवाली अदिति कुमारी को गूगल ने जॉब ऑफर किया है।

सालाना 60 लाख रुपये के पैकेज पर। अदिति ने गूगल का यह ऑफर स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि अदिति कुमारी अभी जमशेदपुर स्थित एनआईटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (2019 बैच) की पढ़ाई कर रही हैं।

अदिति 2023 में वहां से पासआउट होंगी। उनके पासआउट होने से पहले ही गूगल ने उनको प्री प्लेसमेंट ऑफर दे दिया है।

अदिति ने अभी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कंप्लीट नहीं की है, इसलिए उनको गूगल में समर इंटर्नशिप करनी पड़ेगी।

मई 2022 से अदिति इंटर्न के रूप में गूगल ज्वॉइन करेंगी। उसके बाद जब वह पासआउट हो जायेंगी, तब वह गूगल में रेगुलर जॉब ज्वॉइन कर पायेंगी। अदिति को गूगल में इंटर्नशिप के दौरान हर महीने डेढ़ लाख रुपये का पैकेज मिलेगा।

एनआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज एके चौधरी ने बताया कि 2023 में पासआउट होनेवाले 80 स्टूडेंट्स का पीपीओ पहले ही प्राप्त हो चुका है। इन स्टूडेंट्स में अदिति कुमारी का नाम टॉप पर है। अदिति को गूगल ने चुना है।

अदिति के पिता मनोज कुमार व्यवसायी हैं। अदिति ने बीपीएस रांची से 12वीं तक की पढ़ाई की है।

अदिति ने बताया कि उन्हें एनआईटी से सिर्फ गूगल की तरफ से यह जॉब ऑफर हुआ है।

उनको गूगल के अलावा चार अन्य कंपनियों ने भी जॉब ऑफर किया था। उन कंपनियों में एटलास्सियन और अमेजन कंपनी भी शामिल थीं।

अदिति ने बताया कि समर इंटर्नशिप के बाद उनकी परफॉर्मेंस की समीक्षा होगी। उसके बाद औपचारिक तौर पर गूगल के पैकेज का मूल्यांकन किया जायेगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...