देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा नए मामले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 06 हजार, 563 नए मरीज सामने आए हैं,

जबकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 8 हजार 77 रही। इस दौरान पूरे देश में कोरोना से 132 लोगों की मौत हुई

देश में अभी भी केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यहां मौतें भी अधिक रिपोर्ट हो रही हैं।

सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में यहां कुल 96 मौत हुईं, जिसमें 11 मौत 19 दिसम्बर को रिपोर्ट की गईं और 85 मौत को जांच के बाद सूची में जोड़ा गया है।

सोमवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण दर 0.75 प्रतिशत रही।

पिछले 77 दिनों से संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। इस समय देश में 82 हजार, 267 एक्टिव मामले हैं।

कोरोना से अबतक तीन करोड़, 41 लाख, 87 हजार, 017 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 98.39 प्रतिशत है।

इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 08 लाख 77 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक अबतक कुल 66 करोड़, 51 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में 137.67 करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

Share This Article