रांची RIMS का पेइंग वार्ड हो रहा अपग्रेड, मरीजों को एक कमरे में होटल की तरह मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स का पेइंग वार्ड को एक बार फिर से अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत निजी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगेगा।

ऐसे में इलाजरत मरीजों को 24 घंटे ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। इतना ही नहीं ऑक्सीजन की कमी भी नहीं होगी।रिम्स में मरीजों को फाइव स्टार सुविधा मुहैया कराने के लिए पेइंग वार्ड की शुरुआत की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि

जहां मरीजों के लिए एक कमरे में होटल की तरह सभी सुविधाएं मौजूद है। इस ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के निर्माण में 29,76,700 रुपये खर्च किए जाएंगे।

अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी विंग में ही 100 बेड का पेइंग वार्ड बनाया गया है। जहां एक दिन के लिए 1000 रुपए चार्ज रखा गया है।

यह चार्ज देने के बाद मरीजों को रूम में बेड, सोफा, फ्रीज, टीवी और गीजर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा सभी रूम में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पाइपलाइन तो बिछाया गया है।

लेकिन आजतक उसमें सप्लाई नहीं की जा रही थी। अब आक्सीजन प्लांट लगाने के बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कोविड 19 वायरस ने राजधानी रांची में जमकर कोहराम मचाया था। कोरोना की दूसरे लहर के दौरान रिम्स में मरीजों की संख्या बढ़ गई थी।

तब ऑक्सीजन की किल्लत झेलनी पड़ी थी। इतना ही नहीं पेइंग वार्ड में एडमिट मरीजों को ऑक्सीजन के लिए तरसना पड़ा था। सिलेंडर से सप्लाई के बाद भी कमी पूरी नहीं हो पा रही थी।

Share This Article