Saturday, May 24, 2025
HomeUncategorizedधर्मगुरु कालीचरण महाराज पर कानूनन कार्रवाई करेगी सरकार: अजित पवार

धर्मगुरु कालीचरण महाराज पर कानूनन कार्रवाई करेगी सरकार: अजित पवार

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई: उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में दिए गए विवादित बयान पर राज्य सरकार धर्मगुरु कालीचरण महाराज के विरुद्ध कानूनन कार्रवाई करेगी।

इस मामले की गहन छानबीन का आदेश अजीत पवार ने गृह मंत्रालय को दिया है।

विधानसभा में सोमवार को अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि अकोला जिले के निवासी धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने रायपुर में धर्मसंसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में विवादित बयान दिया है।

इससे महाराष्ट्र के नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए कालीचरण महाराज पर राष्ट्रद्रोह मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कालीचरण ने महात्मा गांधी का जिन शब्दों में अपमान किया है, वह किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है।

इसलिए कालीचरण महाराज पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने की रही है।

अगर कालीचरण महाराज के बयान से राज्य की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं तो इस मामले की गहन छानबीन करके कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि धर्मगुरु कालीचरण ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्मसंसद में कहा था कि वे नाथूराम गोडसे को सलाम करते हैं। इसके साथ ही कालीचरण ने और भी विवादित बयान दिया था।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...