दुमका में मछली व्यापारी से लूटकांड मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमकाल: मछली व्यापारी लूटकांड के चौथे आरोपित को मसलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। वह देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के बीरमाटी गांव निवासी पशुपति मंडल है।

थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि बीते 11 अगस्त को धनबाद से दुमका जा रही मछली लदे पिकअप वैन को हथियार का भय दिखा लूट का शिकार बनाया था।

वैन में 44 पेटी मछली जिसकी कुल लागत 1.70 लाख थी। मामले पुलिस चालक के बयान पुलिस सात अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी।

मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन दिन बाद दो कांग्रेस मंडल और गौतम मंडल को गिरफ्तार कर जेल चुकी है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपित भी चितरा थाना क्षेत्र के है।

एक आरोपित ने चितरा थाना क्षेत्र कन्हैया मंडल पुलिस की दबिश पर आत्मसर्मपण किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अन्य तीन आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Share This Article