सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार को परिवार के सदस्यों ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार रात को सौरव गांगुली की कोरोना आरटी पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आई है।

उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांगुली को कोरोना टीके के दोनों डोज लग चुके हैं और वह लगातार यात्रा कर रहे थे।

अस्पताल ने मंगलवार को हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि उन्हें दवा दी गई है और उनकी हालत स्थिर है।

उल्लेखनीय है कि गांगुली को इस साल की शुरुआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदय से जुड़ी परेशानियों के बाद उनकी आपात एंजियोप्लास्टी कराई गई थी।

उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। स्नेहाशीष ने बताया कि डॉक्टरों की टीम गांगुली कि सेहत पर नजर रखे है। परिवार चिंतित है लेकिन उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा।

Share This Article