Latest Newsबिहारबिहार में 3 नए नगर निकाय का गठन, 7 को किया गया...

बिहार में 3 नए नगर निकाय का गठन, 7 को किया गया अपग्रेड, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में तीन नए नगर निकायों के गठन की मंजूरी दी गई। इसके अलावा बैठक में सात नगर निकायों को उत्क्रमित (अपग्रेड) किया गया है, जबकि 7 नगर निकायों के नाम में संशोधन को मंजूरी दी गई है।

कैबिनेट बैठक में राजगीर नेचर सफारी के संचालन के लिए 38 पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में तीन नए नगर निकायों के गठन की मंजूरी दे दी गई।

इसके अलावा बैठक में सात नगर निकायों को उत्क्रमित (अपग्रेड) किया गया है, जबकि 7 नगर निकायों के नाम में संशोधन को मंजूरी दी गई है।

पटना के मनेर नगर पंचायत को तथा लखीसराय के बड़हिया नगर पंचायत को नगर परिषद में बदला गया है। इसके अलावा नालंदा के इस्लामपुर नगर पंचायत को तथा जमुई में नगर पंचायत झाझा को नगर परिषद के रूप में उत्क्रमित किया गया है।

इधर, सहरसा नगर परिषद अब नगर निगम हो गया है जबकि मुजफ्फरपुर नगर निगम के क्षेत्र का भी विस्तार किया गया है।

मंत्रिमंडल सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में बिहार में नेचर सफारी, राजगीर के स्थायी और सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कोटि के 38 पदों के सृजन की स्वीकृति एवं विभिन्न कोटि के 35 वाहनों के क्रय की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा बैठक में इको पर्यटन के विकास के लिए इको पर्यटन संभाग की स्थापना के लिए 224 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। राजगीर जू सफारी, राजगीर के लिए भी 29 पदों के सृजन की स्वीकृति बैठक में प्रदान की गई है।

बैठक में युवा शक्ति बिहार की प्रगति के तहत संस्थानों की गुणवत्त बढ़ाने के लिए राज्य के प्रत्येक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उच्चस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सलेंस के रूप में स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...