झारखंड : बेटे को ढूंढने निकले पिता की गला काटकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हतलदा गांव में रविवार की सुबह जगदीश लोहरा (45) की चाकू गोदकर और गला काटकर हत्या कर दी गयी।

उसका शव घर से महज 200 मीटर की दूरी पर मिला। उसकी आंख और नाक पर गहरे जख्म के निशान हैं। आशंका जतायी जा रही है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

जगदीश की पत्नी रायमुनी देवी ने बताया कि शनिवार देर रात तक उसका बेटा बस्ती की तरफ से नहीं लौटा था।

पति जगदीश उसे वापस लाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वह भी पूरी रात वापस नहीं आये। पत्नी ने बाहर निकलकर खोजबीन करने का प्रयास किया, लेकिन घर का दरवाजा बंद था।

रविवार की सुबह वह घर की दूसरी तरफ से बाहर निकली। पानी भरने जाने के लिए वह तालाब की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में शव देखा।

इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गयी।

पुलिस को दिये बयान में उसने दो लोगों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और छानबीन कर रही है।

Share This Article