रांची रिम्स में फिर बढ़े कोरोना पॉजिटिव दो मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

रविवार को जहां रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 18 मरीज थे। सोमवार को यह संख्या बढ़कर 20 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां 20 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 18 मरीजों का इलाज न्यूज़ ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले और दो मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि यहां कोविड पॉजिटिव के 30 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा यहां ब्लैक फंगस का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article