कोडरमा में मिले 112 कोरोना पॉजिटिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले में कोरोना के नये संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। बुधवार को 112 नये मरीज मिले हैं, जबकि इसके पहले मंगलवार को 152 संक्रमित मिले थे।

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना जांच मे 112 संक्रमित पाये गये हैं।

इसमें ट्रूनेट जांच में 22, आरटीपीसीआर जांच में 82 एवं एंटी जेन जांच में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में रह रहे 63 और डीसीएचसी में भर्ती दो मरीज यानी कुल 65 लोग स्वस्थ हो गये हैं। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 571 हो गई है।

Share This Article