फिर बढ़ने लगे प्याज और टमाटर के दाम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: स्थानीय मंडियों में प्याज और टमाटर की कीमत में फिर से इजाफा देखने को ‎मिल रहा है।

वहीं आलू की कीमतों में भारी गिरावट हुई है। कई हरी सब्जियों की कीमतों में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

आजादपुर मंडी के आढ़तियों का कहना है कि थोक में प्याज और टमाटर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं है। हरी सब्जियों की आवक बढ़ने से कीमतों में गिरावट हुई है।

कई राज्यों से नए आलू की आवक में कई गुना बढ़ोतरी होने से इसके रेट लगातार गिर रहे हैं। थोक में प्याज की कीमत प्रति किलो 10 से 27.50 रुपए तक है। टमाटर की कीमतों में भी कोई इजाफा नहीं है।

वहीं स्थानीय मंडियों में टमाटर, प्याज की कीमतों में प्रति किलो 10 रुपए किलो तक का इजाफा देखने को मिल रहा है। आलू की कीमतों में लगातार कमी हो रही है।

15 दिन पहले तक 20 रुपए प्रति किलो तक बिकने वाला आलू अब 10 से 15 रुपए किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा मटर, गोभी, बैगन समेत अन्य सब्जियों की कीमतों में कमी आई है।

सुल्तानपुरी की सब्जी मंडी के सब्जी ‎बिक्रेताओं का कहना है ‎कि हमेशा थोक रेट से लोकल मंडियों में कीमतों में फर्क रहता है।

इसका मुख्य कारण लोडिंग, अनलोडिंग, किराए के अलावा सब्जियां भी खराब हो जाती है। प्याज और टमाटर कई बार खराब निकल जाते हैं।

Share This Article