रांची के इन तीन इलाकों में लोगों के सड़क पार करने के लिए बनेंगे एस्केलेटर वाले फुटओवर ब्रिज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शहर में दो नये फुटओवरब्रिज बनाये जायेंगे। जुडको ने इसके लिए टेंडर जारी किया है।

इन दो नये फुटओवरब्रिज के अलावा मेन रोड में चर्च कॉम्प्लेक्स के पास स्थित फुटओवरब्रिज को अपग्रेड करने के लिए भी टेंडर निकला है।

बताया जा रहा है कि इन तीनों ब्रिज को एस्केलेटर की सुविधा से लैस किया जायेगा।

बताया जा रहा है कि इस काम में 10.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसकी डीपीआर तैयार हो गयी है। जानकारी के मुताबिक, एक नया फुटओवरब्रिज न्यूक्लियस मॉल के पास बनाया जायेगा, जिस पर तीन करोड़ 88 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसे 12 महीने में पूरा कर लेने का लक्ष्य है। वहीं, दूसरा नया फुटओवरब्रिज किशोरगंज चौक के पास बनेगा, जिस पर तीन करोड़ 92 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसे भी 12 महीने पूरा कर लिये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि, मेन रोड में चर्च कॉम्प्लेक्स के पास स्थित फुटओवरब्रिज को अपग्रेड किया जायेगा,

जिस पर दो करोड़ 56 लाख रुपये खर्च होंगे। इस काम को भी 12 महीने में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।

Share This Article