गिरिडीह में बिहार के कार चालक की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
गिरिडीह: बिहार के जमुई जिले के कार चालक अजय राम की हत्या अंतर्राजीय वाहन लुटेरों ने की थी। अजय की हत्या के पीछे स्कार्पियो की लूट मुख्य कारण था।
 इस मामले में गिरिडीह पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों में जमुई जिले के सिकंदरा थाना इलाके के नौवाडीह निवासी मो खुर्शीद अंसारी व गिरिडीह मुफस्सिल थाना इलाके के झरियागादी निवासी मो सुल्तान अंसारी शामिल हैं।
 इनके पास से ड्राइवर अजय की हत्या के बाद लूटी गई स्कार्पियो व अन्य स्थान से लूटी गई टोयोटा क्वालिस बरामद की गई है।
 इस पूरे मामले की जानकारी एसपी अमित रेणू ने सोमवार को दी।
 एसपी अमित ने बताया कि जिन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनका मुख्य पेशा वाहन को किराया पर लेना व रास्ते में ड्राइवर की हत्या या जख्मी कर वाहन को लूट लेना रहा है।
 विगत  8 दिसम्बर को बेंगाबाद थाना इलाके के पतरोडीह पुल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने व बाद में मृतक की पहचान करने के बाद हुई छानबीन में यही बात सामने आयी।
एसपी ने बताया कि शव मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया टीम ने छानबीन शुरू की तो यह पता चला कि मृतक अपने गांव के ही नीरज कुमार सिंह का स्कार्पियो चलाता था।
 गत 7 दिसम्बर को सवारी लेकर वह बेंगाबाद थाना इलाके के छोटकी खरगडीहा के लिए चला था और रास्ते में ही हत्या कर दी गयी थी।
Share This Article