देवघर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग के तिरुपहाडी के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मृतक महिला देवीपुर थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव की बताई जा रही है।

बताया जाता है किक महिला अपने पति के साथ सोहराय पर्व मनाने के लिए यहां आई हुई थी। सुबह सड़क पार करते समय वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पालोजोरी पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article