सिमडेगा : छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुरडेग के दो युवक को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
सिमडेगा: कुरडेग थाना के करमडीह निवासी अशोक दास और मनोज दास को छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को कुरडेग पुलिस के सहयोग से दोनों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
16 सितंबर 2018 को कुनकुरी कार्र जंगल में एक महिला का शव  बरामद किया गया था।
कुनकुरी पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों युवक की तलाश में थी।
 घटना में चार लोग शामिल थे। कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया 16 सितंबर 2018 को सभी युवकों ने महिला को जंगल में बुलाया था। हनुमान छाप सिक्का को बेचने के लिए महिला पांच लाख रुपये लेकर आई थी।
 महिला ने सिक्का की जांच की, जिसमें सिक्का नकली पाया गया। पैसे के लालच में चारों लोगों ने गमछा से गला में लपेट कर महिला को मार डाला और पैसे लेकर भाग गए थे।
छतीसगढ़ के लैलूंगा से दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उक्त लोगों की निशानदेही पर कुरडेग के करमडीह  अशोक दास तथा मनोज दास को भी गिरफ्तारी कर लिया गया।
Share This Article