बोकारो : घर में पति-पत्नी दोनों का मिला झूलता हुआ शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मामले का खुलासा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में विक्की पूजा भंडार के मालिक पति-पत्नी दोनों का शव झूलता मिला। दंपती की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे कर आगे की कार्रवाई में जुटी गयी।

स्थानीय लोगों के अनुशार यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। लोगों ने बताया कि संपत्ति को लेकर कई वर्षों से इनके घर में विवाद चल रहा था।

चंद्रपुरा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दुलड चौरे ने बताया कि हमें फांसी लगाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई शुरू क्र दी गयी है। शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि संपत्ति को लेकर घरेलू विवाद चल रहा था।

कई बार समझाया गया था पर विवाद थमने का नाम नहीं ले ररहा था। घटना को लेकर मृतक के दोनों बेटों को पुलिस पूछताछ के लिए साथ ले गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में आत्महत्या का मामला लग रहा है,लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। तभी जांच की दिशा भी कायदे से तय हो पाएगी।

Share This Article