सिमडेगा के संजू प्रधान की हत्या का जवाब राज्य सरकार को देना होगा: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को सिमडेगा के संजू प्रधान की हत्या का जवाब देना होगा।

सिमडेगा में चार जनवरी को भीड़ द्वारा संजू प्रधान की हत्या कर दी गई थी। इसी मामले की जांच को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में मृतक संजू प्रधान की पत्नी, पत्नी की बहन, मृतक की मां एवं सिमडेगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू सहित एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दीपक प्रकाश से मुलाकात की एवं पूरी घटना को विस्तार से बताया।

इस मौके पर दीपक प्रकाश ने संजू प्रधान के परिवार को यह आश्वासन दिया कि भाजपा उनके न्याय की इस लड़ाई में हमेशा साथ खड़ी है।

जब तक यह लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को संजू प्रधान की हत्या का जवाब देना होगा।

प्रतिनिधि मंडल में ओम प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष, सिमडेगा नगर परिषद, सपना कुमारी, संजू प्रधान की पत्नी, धनमैत देवी, संजू प्रधान की मां, आरती देवी, ( सपना कुमारी की बड़ी बहन) आदि शामिल थे।

Share This Article