महिला हॉकी एशिया कप के लिए टीम में झारखंड की निक्की प्रधान और सलीमा को मिली जगह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मस्कट (ओमान) में 21 से 28 जनवरी तक महिला हॉकी एशिया कप का आय़ोजन होगा। सभी मैच सुल्तान काबूस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले जायेंगे।

इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम भी शामिल होंगी। हॉकी इंडिया ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है।

टीम में खिलाड़ियों सहित 18 सदस्यों को शामिल किया गया है। झारखंड की निक्की प्रधान और सलीमा टेटे भी इस टीम में शामिल किया गया है।

एशिया चैंपियन इंडिया के सामने चीन, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और थाइलैंड से कड़ी चुनौती मिलेगी।

टूर्नामेंट की टॉप-चार टीमों को इसी साल स्पेन और नीदरलैंड में आयोजित होने वाली एफआइएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा।

टीम इंडिया में शामिल 16 खिलाड़ियों में से अधिकांश वही हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में अपनी काबिलियत दिखायी थी। इसमें टीम को चौथा स्थान मिला था।

गोलकीपर सविता टीम का नेतृत्व करेंगी। दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान रहेंगी। डिफेंडर के तौर पर निक्की प्रधान, गुरजीत कौर और उदिता को रखा गया है। गोलकीपर के तौर पर रजनी को भी जगह मिली है।

मिडफिल्डरों में निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, सलीमा टेटे, ज्योति और नवजीत कौर को शामिल किया गया है।

फॉरवर्ड लाइन से लालरेमसियामी, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, मरियाना कुजूर, शर्मिला देवी खेलेंगी। इसके अलावा दीपिका (जूनियर) और इशिका चौधरी को भी टीम में जगह मिली है।

टीम इंडिया को पूल ए में रखा गया है। इसमें जापान, मलेशिया और सिंगापुर की टीम भी है। 21 जनवरी को इंडिया का पहला मैच मलेशिया से होगा।

टीम 23 जनवरी को जापान से भिड़ंत होगी। 24 जनवरी को सिंगापुर के साथ उसका मैच होना है।

फाइनल मैच 28 जनवरी को खेला जायेगा। उल्लेखनीय है कि 2017 में खेले गये एशिया कप में इंडियन टीम ने चीन को 5-4 के अंतर से हराया था।

Share This Article