रांची में कोरोना पॉजिटिव महिला की हुई डिलीवरी, मां और बच्चा दोनों सुरक्षित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सदर अस्पताल में गुरुवार को एक गर्भवती संक्रमित महिला का प्रसव कराया गया। प्रसव से पहले डॉक्टरों ने महिला का कोविड जांच कराया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

जिसके बाद डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर एहतियात बरतते हुए महिला का सिजिरियन डिलीवरी कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का नाम रीना देवी है, वह इटकी की रहने वाली है। दोपहर करीब 12:30 बजे उसे बड़े ऑपरेशन से बच्चा हुआ।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वसूधा झा ने बताया कि महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और उसे प्री इसलेम्सिया था।

वहीं दो दिन से बुखार के साथ शरीर में काफी सूजन थी। लगातार प्रसव पीढ़ा बढ़ती जा रही थी। बच्चे ने मां के पेट में ही पखाना कर दिया था।

इससे उसका बच्चादानी का स्कार फटने के कगार पर था। जिससे महिला की स्थिति गंभीर थी इसलिए आनन-फानन में उसका प्रसव करना पड़ा।

हालांकि सफल प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। पहले से भी वह ढ़ाई साल के बच्चे की मां है।

Share This Article