संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और एक फरवरी को आम बजट पेश किया जायेगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद संसद का यह बजट सत्र शुरू होगा।

सूत्रों के मुताबिक, बजट सत्र दो भाग में होगा। पहला, 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होगा। इस दौरान 01 फरवरी को सालाना बजट पेश किया जायेगा।

दूसरा भाग, 14 मार्च से शुरू होकर 08 अप्रैल तक होगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) के विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होंगे। देश के सबसे बड़े सूबे में 10 फरवरी को पहले चरण, 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, 03 मार्च को छठे चरण और 07 मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा।

उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में एक चरण में मतदान होगा। इन तीनों राज्यों में 14 फरवरी को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जबकि मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 03 मार्च को मतदान होगा।

पांच राज्यों में सात मार्च को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।

Share This Article