Latest NewsUncategorizedमां के साथ बेटे ने किया दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार

मां के साथ बेटे ने किया दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक): कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक के केदमबाड़ी गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

जहां बेटे द्वारा अपनी मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बेटे को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी द्वारा यौन शोषण के बाद पीड़िता की मां बीमार पड़ गई और उसे पुत्तूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 58 वर्षीय मां ने पुत्तूर ग्रामीण थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 362 (2) (एन) और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मां और आरोपी एक ही घर में रहते थे।

घटना 12 जनवरी की है। अपने कमरे में सोने गया आरोपी तड़के 3 बजे उठा और अपनी मां के कमरे में जाकर वारदात को अंजाम दिया।

मां ने विरोध किया और चिल्लाई तो आरोपी ने कपड़े से उसका मुंह दबा दिया।

उसने उसे धमकी भी दी थी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। अगली सुबह आरोपी ने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।

वर्तमान में, मां का इलाज पुत्तूर के सरकारी अस्पताल में एक रोगी के रूप में किया जा रहा है।

आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी अपने माता-पिता के घर में रहती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...