Latest Newsझारखंडहजारीबाग में हुए दो सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

हजारीबाग में हुए दो सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: बरही थाना में हुई दो अलग-अलग दुर्घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना पंचमाधव में एनएच-2 पर गुरुवार को हुई।

अज्ञात स्कार्पियो की चपेट में आने से टीवीएस लूना पर सवार गौरियाकर्मा पंचायत के करमा गांव निवासी भोला राम (50) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

बताया जाता है कि भोला राम बरकट्ठा स्थित पशुपालन विभाग में अनुसेवक के पद पर कार्यरत था। गुरुवार को करीब 10 बजे अपने घर से करमा ड्यूटी के लिए मोपेड से जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से आ रही स्कार्पियो ने बाईक को चपेट में ले लिया। स्कॉर्पियो भागने में सफल रहा।

एक अन्य घटना में बिहार के बक्सर से सब्जी लाने रांची जा रहे पिकअप वाहन करसो पंचायत भवन के पास एनएच-33 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन के केबिन वाले छत पर सोए दो सब्जी व्यवसायी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मृतकों में बक्सर नवानगर थाना के राम गहनगंज करसार निवासी मुटन सिंह के पुत्र रोशन कुमार (20) एवं बक्सर नवानगर के वैना ग्राम निवासी सुरेश पासवान के पुत्र रंजन कुमार (21) शामिल है।

बताया जाता है कि करसो में फोरलेन सड़क वन वे किया गया था, विपरीत दिशा से आ रही एक बस ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में पिकअप वाहन से टकरा गई। पिकअप का चालक भाग गया। उप चालक घायल हो गया, जिसका इलाज बरही अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

spot_img

Latest articles

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के संबोधन से हुई शुरुआत

Budget Session of Parliament begins : नई दिल्ली में आज 28 जनवरी से संसद...

खबरें और भी हैं...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...