झारखंड : कोरोना की वजह से 23 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना संक्रमण को लेकर 23 जनवरी को आयोजित होने वाली नेतरहाट प्रवेश परीक्षा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए यह प्रवेश परीक्षा सभी प्रमंडल मुख्यालयों में आयोजित होने वाली थी।

विद्यालय के प्राचार्य डा. संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा स्थगित किए जाने की सूचना जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा संबंधित अपडेट सूचनाएं विद्यालय की वेबसाइट या अखबारों के माध्यम से बाद में दी जाएगी।

कोरोना के कारण इस बार भी कक्षा छह में नामांकन के लिए एक ही परीक्षा आयोजित होनी थी। इसके लिए पांचों प्रमंडल मुख्यालयों में केेंद्र बनाए गए थे।

803 छात्रों के आवेदन विभिन्न कारणों से कर दिए गए रद

उल्लेखनीय है कि इस आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन देनेवाले छात्रों में 803 छात्रों के आवेदन विभिन्न कारणों से रद कर दिए गए हैं।

इन छात्रों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है। इससे पहले छात्रों से इसपर आपत्तियां मंगाई गई थी, जिसकी विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद इतने आवेदन अंतिम रूप से रद किए गए।

इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा छह में सौ सीटों पर नामांकन होता है। नामांकन के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों का झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

Share This Article