राजेश ठाकुर ने इरफान अंसारी को विवादित बयान से बचने की दी सलाह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को विवादित बयान देने से बचने की सलाह दी है।

साथ ही उन्होंने प्रदेश भाजपा के नेताओं से भी कहा है कि वह ऐसे मामलों को तूल न दें।

उल्लेखनीय है कि इरफान अंसारी ने कहा था कि रोड ऐसा बने कि जैसे कंगना रनौत का गाल हो। इस पर भाजपा के कुछ नेताओं ने भी कहा था कि रोड ऐसा हो जैसे की भाभी का गाल हो।

ठाकुर ने अंसारी के कंगना रनौत पर दिये विवादित बयान पर कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं की इज्जत करती आयी है। अंसारी का यह निजी बयान है।

ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं होने के कारण वह इसे बेवजह तूल दे रही है। कोरोना के कारण झारखंड में पंचायत चुनाव में विलंब पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव कराना सरकार की संवैधानिक बाध्यता है।

सबकुछ ठीक रहा तो मार्च तक राज्य में पंचायत चुनाव करा लिये जायेंगे। राज्य में भोजपुरी एवं मगही भाषा को परीक्षा में शामिल करने के सवाल पर कहा कि सभी की अपनी-अपनी भावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी पक्षों से वार्ता के बाद यह निर्णय किया था। विरोध होने पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से भी मुख्यमंत्री ने बात की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस पर विचार करेंगे।

Share This Article