देवघर में बंदूक की नोक पर दो युवकों ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: मधुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय विवाहिता को पिस्टल का भय दिखाकर दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया है।

आरोपित युवकों ने महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर चुपचाप रहने को कहा है।

पीड़िता ने मामले को पुलिस कप्तान देवघर से अवगत कराया।पुलिस कप्तान के निर्देश पर महिला थाना मधुपुर में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर में काम करता है। वह घर से शाम को शौच करने निकली थी।

इसी बीच दिलीप मंडल और जामुन मंडल महिला का मुंह बंद करके उसे कमरे में ले गए और उसे पिस्टल सटा दिया।

इसके बाद महिला के साथ रह रहे उसके देवर के छह साल के बच्चे के गर्दन पर चाकू रखकर जान मारने की धमकी दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान एक आरोपित युवक ने महिला की अश्लील वीडियो मोबाइल से बनाया और चुपचाप रहने को महिला को कहा। बाद में दोनों युवकों ने वीडियो को गांव में ही दो व्यक्ति और एक महिला को दिखा दिया।

घटना के बाद महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति आने के बाद दोनों पुलिस कप्तान से मिले फिर एसपी के निर्देश पर घटना के एक सप्ताह के बाद मधुपुर महिला थाना में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि दोनों नामजद आरोपित घर से फरार है।गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share This Article