खूंटी में भाजपा की बैठक में माइक्रो डोनेशन पर हुई चर्चा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में केन्द्रीय संगठन के निर्देश पर माइक्रो डोनेशन के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पांच रुपये एक हजार रुपये तक नमो ऐप के माध्यम से डोनेशन देना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलायें।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि माइक्रो डोनेशन के लिए जिला पदाधिकारियों को एक व्यक्तिगत लक्ष्य भी दिया। मौके पर बूथ कमेटियों के कार्यों की समीक्षा भी की गयी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद नाग ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, शशांक शेखर राय, कोषाध्यक्ष लव चौधरी, मंत्री गोपाल स्वर्णकार,

मीडिया प्रभारी अनूप साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, सह प्रभारी महावीर राम, आईटी संयोजक गुलाब महतो, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रामानंद साहू, मुरहू मण्डल अध्यक्ष राम बिहारी साहू, दिलिप सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Share This Article