कोडरमा में 10 दिनों से लापता युवक की मिली लाश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले में 10 दिनों से लापता एक युवक का शव शनिवार को संदिग्ध हालात में कुएं से मिला। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।

घटना के विरोध में परिजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मामला सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास का है। मरने वाले युवक की पहचान नीतीश कुमार (18) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से गायब था। परिजनों की ओर से इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बावजूद युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

इसी बीच शनिवार की शाम गांव के एक कुएं में युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में पीड़ित परिवार के लोग और उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।

परिजनों का कहना था कि युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया। परिवार ने दावा किया कि जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस प्रशासन अगर समय रहते कार्रवाई करता तो युवक की जान बच सकती थी। परिजनों ने पुलिस पर आवेदन में परिवर्तन कराने का आरोप भी लगाया।

घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

लोगों का कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हंगामा बढ़ने के बावजूद काफी समय तक पहुंच की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

Share This Article