पाकुड़ में NDRF ने खदान में डूबे युवक का निकाला शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: एनडीआरएफ की टीम ने हिरणपुर प्रखंड के वीरग्राम स्थित केसीसी बिल्डकाॅन की बंद पत्थर खदान में डूबे सूरज मालतो का शव चौथे दिन मंगलवार दोपहर बाद निकाला।

गत शनिवार को खदान में नहाने सूरज पत्नी की नजरों के सामने डूब गया। प्रशासन की पहल पर देवघर से 15 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में मंगलवार को मौके पर पहुंची।

टीम ने महज बीस मिनट में सूरज के शव को खोज निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी गांव का निवासी था।

एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर हिरणपुर सीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी मदन कुमार सदल बल मौके पर मौजूद थे।

Share This Article