Homeझारखंडरिम्स में सामने आई बड़ी लापरवाही, आधी रात खत्म हुई ऑक्सीजन की...

रिम्स में सामने आई बड़ी लापरवाही, आधी रात खत्म हुई ऑक्सीजन की सप्लाई, कोविड आईसीयू में 19 मरीज थे ऑक्सीजन सपोर्ट पर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: स्टेट के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के कोरोना वार्ड (ट्रॉमा सेंटर) में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11 बजे ऑक्सीजन खत्म हो गया। उस समय कोविड आईसीयू में 19 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

इनमें चार वेंटिलेटर व शेष एनआईवी, हाईफ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। कहा जा रहा है कि ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से बरियातू निवासी एक मरीज की मौत भी हो गई। पूरे प्रकरण में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली एजेंसी की लापरवाही सामने आई है।

अचानक बढ़ने लगी मरीजों की घबराहट

ट्रॉमा सेंटर के कोविड आइसीयू में रात लगभग 10:45 बजे ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की घबराहट बढ़ने लगी। मरीजों की परेशानी देख आईसीयू में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने इसकी सूचना चिकित्सकों को दी।

मरीजों की स्थिति देख परिजन हंगामा करने लगे। ट्रॉमा सेंटर से वेंटिलेटर टेकनीशियन आफताब ऑक्सीजन सिलिंडर लेने पेईंग वार्ड में गए लेकिन फोन पर बात करने पर वहां की इंचार्ज नर्स ने बिना अधीक्षक की अनुमति के सिलिंडर देने से मना कर दिया।

इसके बाद ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ प्रदीप भट्टाचार्य पहुंचे। उन्होंने सप्लाई एजेंसी से बात की। इसके बाद 10 सिलेंडर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इसके बाद उसे प्लांट में जोड़ा गया, तब जाकर मरीजों की जान बची।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...