झारखंड के 10 जिले कोरोना वैक्सीन की फर्स्ट डोज देने में अव्वल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: वैक्सीनेशन ने कोरोना के कहर को कम करने में अहम भूमिका निभाई है। वैक्सीनेशन की वजह से कोरोना की चपेट में आने के बाद भी लोगों की स्थिति गंभीर नहीं हुई।

झारखंड में दस जिलों में 18 प्लस उम्र वालों का फर्स्ट डोज वैक्सीनेशन टारगेट से ज्यादा कर रिकार्ड बना दिया गया है। इसमें खूंटी 111 परसेंट वैक्सीनेशन के साथ टॉप पर है, जबकि दूसरे नंबर पर दुमका और पूर्वी सिंहभूम है।

बताया गया है कि 18 प्लस के 96 परसेंट ने राज्य में फर्स्ट डोज लगवा ली है लेकिन राजधानी रांची में 83 परसेंट ने ही फर्स्ट डोज लगाई है।

इस वजह से रांची निचले पायदान पर है। कुछ दिन पहले तक सेकेंड डोज लगाने वाले 18 प्लस के लोगों को स्वास्थ्य विभाग ढूंढ रहा था।

इतना ही नहीं लोगों को कॉल कर उनसे वैक्सीन की सेकेंड डोज लगाने की अपील की जा रही थी। इसके अलावा सेकेंड डोज को बढ़ाने के लिए मोबाइल वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई।

अब झारखंड के सभी जिले सेकेंड डोज लगाने में रेड जोन से बाहर निकल गए है। युवा टीका लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।

इन जिलों में टारगेट से ज्यादा वैक्सीनेशन

बोकारो 101

दुमका 104

इस्ट सिंहभूम 104

गोड्डा 100

गुमला 101

खूंटी 111

लातेहार 100

पाकुड़ 100

पलामू 101

वेस्ट सिंहभूम 101

Share This Article